What's Hot

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। पति ने पत्नी को वीडियो कॉल पर दूसरे मर्द से बात करते हुए देख लिया। उसके बाद खौफनाक कदम उठाया। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक पति की गैर मौजदूगी में घर आता था। पत्नी के युवक से कई सालों से संबंध थे।

उन्नाव जिले के बांगरमऊ के नौनिहालगंज के रहने वाले संजय (42) पुत्र देवीदयाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी वंदना (38) और दो बच्चे हर्ष और खुशी थे। वहीं, मां पास ही पड़ोस में रहती है। मां के अनुसार, पत्नी वंदना का दूसरे मर्द से संबंध थे। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार पत्नी वंदना वीडियो कॉल पर दूसरे युवक से बात कर रही थी, तभी संजय घर पहुंच गया और देख लिया।

पत्नी को दूसरे युवक से बात करते देख संजय का गुस्सा हो उठा और दोनों में विवाद शुरू हो गया। गुस्से में संजय ने पत्नी की पिटाई कर दी। किसी तरह मंगलवार को मामला शांत हुआ, लेकिन बुधवार सुबह विवाद फिर शुरू हुआ और संजय ने पत्नी वंदना की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति संजय ने भी कमरे में ही फांसी लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मां सियारदुलारी को इसकी सूचना दी। मां सियारदुलारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं, बच्चों का कहना है कि मां वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत करती रहती थी। इससे पापा बहुत नाराज होते थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930