तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) अगले 7 दिन तक फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगे।

15 से 22 जनवरी तक मिलेगी सुविधा

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल 1 और 2) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज ने स्पेशल सुविधा का ऐलान किया है। 15 जनवरी से 22 जनवरी तक परीक्षार्थियों को रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक उपलब्ध रहेगी, जिससे परीक्षार्थी अपनी परीक्षा केंद्र तक फ्री में और आराम से पहुंच सकेंगे।

ये है निःशुल्क यात्रा का उद्देश्य

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये निःशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक यात्रा में सहूलियत प्रदान करेगी। इस दौरान परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की साधारण और दुतगामी बसों में यात्रा कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त बसों और स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी। रोडवेज द्वारा ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये दिए आदेश

समस्त मुख्य प्रबंधकों से यह अपेक्षाकृत किया गया है कि वे परीक्षा से जुड़े यात्री सुविधाओं के लिए यथासंभव अतिरिक्त बसों का संचालन करें और सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को बिना किसी परेशानी के निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930