पिथौरा। श्रृंखला साहित्य मंच के वार्षिक दिवस पर 29 नवंबर रविवार को दोपहर 2.00 बजे से स्थानीय जनपद सभागृह में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कवि गोष्ठी में छत्तीसगढ़ के शीर्षस्थ गीतकार जीवन यदु राही (खैरागढ़), प्रख्यात भाषाविद एवं सुप्रसिद्ध कवि डॉक्टर चितरंजन कर (रायपुर), वरिष्ठ लेखक एवं कवि स्वराज्य करुण (रायपुर) गीत- गजल के सशक्त हस्ताक्षर अशोक शर्मा ( महासमुंद) युवा शायर एवं गजलकार सुखनवर हुसैन (रायपुर) एवं कवयित्री श्रीमती सीमा प्रधान (प्राध्यापिका महासमुंद महाविद्यालय) शिरकत करेंगे। श्रृंखला साहित्य मंच ने सभी साहित्य प्रेमियों से इस कवि गोष्ठी में भागीदारी की अपील की है..!
Previous Articleमुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिली सहायता राशि, परिवार ने जताया आभार
Next Article माँगो को लेकर कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment


















