कटिहार : बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाडी गांव में मंगलवार को देर शाम में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। उन्होंने महिला को पांच से छह गोलियां मारीं जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात की सूचना मिलने पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है।

बूढ़े ससुर के साथ रहती थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम को 35 साल की महिला नुजहत बानो किसी काम से घर के निकलकर गली में गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड गोलियां दागीं। अपराधी हत्या करके मौके से फरार हो गए। किसी ने अपराधियों को नहीं देखा। नुजहत बानो सिकंदर की दूसरी पत्नी थी। सिकंदर पहली पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। नुजहत के साथ घर में केवल उसका बूढ़ा ससुर मौजूद था।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया की मौके पर नुजहत बानो लहुलुहान पड़ी थी। इस घटना की सूचना बलिया बेलौन थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वह मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की शिनाख्त करके उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930