अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते 25 फीसदी टैरिफ लगाया हुआ है। वहीं अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि भारत ने रूस से आयात करना कम कर दिया है, जिसके चलते जल्द ही 25 फीसदी टैरिफ हटाया जा सकता है।

बेसेंट ने पॉलिटिको को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘भारत पर टैरिफ अभी भी लागू है, लेकिन भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी की है, जिससे भारत ने ट्रंप सरकार को इस टैरिफ पर विचार करने का मौका दिया है।

भारत से हटेगा 25 फीसदी टैरिफ?

स्कॉट बेसेंट ने कहा, ‘अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के बाद भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। अमेरिका ने उस समय बताया था कि भारतीय रिफाइनरियों ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की खरीदारी काफी बढ़ा दी, लेकिन देखा जाए तो अब ये खरीदारी पूरी तरह से बंद हो गई है।’

बेसेंट ने आगे कहा, ‘भारत ने अब जब रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है तो अमेरिका भी टैरिफ हटाने पर विचार कर सकता है।’ स्कॉट बेसेंट ने भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों पर पड़े असर को अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी की सफलता बताया।

यूरोपीय देशों की आलोचना

स्कॉट बेसेंट ने रूस के साथ व्यापार करने पर यूरोपीय देशों की आलोचना की। बेसेंट ने कहा, यूरोपीय देश सार्वजनिक तौर पर तो रूस की आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यही लोग, भारतीय रिफाइनरियों में प्रोसेस किए गए रूसी कच्चे तेल से बने रिफाइंड प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। बेसेंट ने यूरोपीय सरकरों की इस नीति को गलत ठहराया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031