भुवनेश्वर: ओडिशा के नयागढ़ जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। पहली घटना में एक 10 साल की बच्ची के साथ एक 22 साल के युवक और एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी घटना में एक आठ साल की बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने रेप किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नयागढ़ के रणपुर इलाके में 10 साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी प्रशांत नायक नाम का एक व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले जाता है और उसके साथ रेप करता है। इसी दौरान जब 14 साल का नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर रहा था, तो बच्ची की मां ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। रणपुर के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज आशीषदेव शाहू ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंनें बताया कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परिक्षण हो चुका है। जांच के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची।

सुनसान जगह पर बच्ची के साथ रेप

वहीं, नयागढ़ जिले के सारणकुल इलाके में एक और घटना हुई। यहां 8 साल की एक बच्ची अपने पड़ोसी के घर गई थी। जब वह घर लौट रही थी, तभी एक नाबालिग लड़के ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। नयागढ़ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी दीप्ति प्रधान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

महिलाओं के खिलाफ ओडिशा में 40,947 मामले दर्ज हुए

ये घटनाएं दिसंबर में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा विधानसभा में पेश किए गए चिंताजनक आंकड़ों के बाद सामने आई हैं। मांझी ने बताया था कि सितंबर 2025 तक 15 महीनों में ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ कुल 40,947 मामले दर्ज हुए, जिनमें 3,205 रेप के मामले शामिल थे। यह आंकड़ा बीजेडी विधायक प्रसन्ना आचार्य के एक लिखित सवाल के जवाब में दिया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में राज्य में रेप के प्रयास के 202 मामले, यौन उत्पीड़न के 1,476 मामले, छेड़छाड़ के 9,851 मामले, महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र करने के 2,310 मामले, महिलाओं के अपहरण के 8,863 मामले और पीछा करने के 556 मामले दर्ज किए गए थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31