जम्मू : जम्मू सहित पूरे भारत में आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया है। पूरे भारतवर्ष में बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा 5 दिन के सप्ताह में काम करने की मंजूरी न मिलने के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में भी बैंक कर्मचारी अपने अधिकारों और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे।

बैंक कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि यह प्रदर्शन पूरे देश में चल रहे विरोध का हिस्सा है। उनका कहना है कि सरकार ने 5 दिन के बैंक कार्य सप्ताह को मंजूरी नहीं दी है, जिसके खिलाफ यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन के नेतृत्व में आज यह हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल केवल आज के लिए थी, लेकिन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो आगे यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन की अगुवाई में और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और कार्य स्थलों पर उचित समयसारिणी सुनिश्चित करना है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी तैनात रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930