पुंछ :   विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के छटे जत्थे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 2000 शिव भक्तों ने रविवार को बजरंगदल के राष्ट्रीय सहसंयोजक विवेक कुलकर्णी और इन्द्र प्रस्थ की राष्ट्रीय संयोजिका सीमा शर्मा की अगुवाई में हर हर महादेव,जय श्री राम और बम बम भोले के जयकारों के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। जिसके उपरांत मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति और सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए निशुल्क स्टालों पर भोजन के उपरान्त छटे जत्थे में शामिल श्रद्धालु जम्मू की तरफ लोट गए।

 इस अवसर पर पिछले कई वर्षों से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं और सीमा शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार हर वर्ष यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और हमारा प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष महिलाओं की संख्या में ओर अधिक बढ़ोतरी हो।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031