• आंधी-तूफान- बारिश और बाढ़ का मुकाबला करते हुए गांव को रोशन करने वाले बिजलीकर्मी पुरस्कृत

रायपुर- प्रदेशभर में निर्बाध और निरंतर बिजली आपूर्ति करने वाले कर्मियों को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. श्री रोहित यादव (आईएएस.) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्पादन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किया। इसमें आंधी-तूफान और बाढ़-बारिश की चुनौतियों के बीच गांवों को रोशन करने वालों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशकगण श्री एस. के. कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला एवं श्री भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सर्वश्रेष्ठ विद्युत गृह का सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा(2×250 मेगावाट) को दिया गया। इस संयंत्र ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सभी नामित पैरामीटर जैसे प्लांट एवेलेबिलिटी फैक्टर, ऑक्सिलरी कंजम्पशन, विशिष्ट तेल खपत आदि के लक्ष्यों को प्राप्त किया गया। अन्य राज्य पावर उत्पादन कंपनियों की तुलना में इस विद्युत गृह का प्लांट उपलब्धता एवं लोड फैक्टर उत्कृष्ट रहा। इसके लिए तीन लाख रूपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ट्रांसमिशन कंपनी के अधीन जगदलपुर के मीटर रिले परीक्षण संभाग को सर्वोत्तम परीक्षण संभाग का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस संभाग ने 220 एवं 132 केवी उपकेंद्रों में विद्युत संचालन, संरक्षण एवं निगरानी का कार्य कुशलतापूर्वक संपादित किया गया। इसी तरह अति उच्च दाब-संधारण संभाग रायपुर को सर्वोत्तम निर्माण संभाग के लिए पुरस्कृत किया गया। इस संभाग ने नई ट्रांसमिशन लाइनों, सेकेंड सर्किट लाइनों, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मर बे एवं फीडर बे निर्माण से संबंधित समस्त कार्यों को सीमित मानव संसाधन के बावजूद निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया गया। सिविल मुख्यालय संभाग, रायपुर को सर्वश्रेष्ठ सिविल संभाग का पुरस्कार प्रदान किया गया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत न्यूनतम ट्रांसफार्मर फेल्योर संभाग का पुरस्कार अकलतरा संभाग को दिया गया। वहां वित्तीय वर्ष 2023–24 में ट्रांसफार्मर विफलता दर 8.65 प्रतिशत थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2024–25 में घटाकर 5.40 प्रतिशत तक सीमित किया गया। सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन संभाग का पुरस्कार दुर्ग संभाग को दिया गया। दुर्ग क्षेत्र ने बकाया राशि में लगभग 65 प्रतिशत की कमी लाकर सर्वोत्तम राजस्व प्रबंधन का परिचय दिया गया। खैरागढ़ संभाग को न्यूनतम लाइन लॉस के लिए पुरस्कृत किया गया।

प्रभावी प्रबंधन एवं उचित रखरखाव से लगभग 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन्हें 50-50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी श्री डिलेन्द्र कुमार देशमुख ,सहायक अभियंता, बोरसी जोन, दुर्ग को सम्मानित किया गया, उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत 15 से अधिक शिविरों का आयोजन कर 600 से अधिक उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जोड़ा। श्री प्रेमदास माणिकपुरी परिचारक श्रेणी–1 (लाइन), वितरण केंद्र तोकापाल जगदलपुर ने 26 अगस्त को हुई भारी वर्षा के दौरान आई आपदा के पश्चात 11 केवी लाइन एवं पोल/तार मरम्मत कर 12 से अधिक ग्रामों में अल्प समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने सम्मानित किया गया। इसी तरह जनरेशन कंपनी के श्री शमीम सिद्दीकी संयंत्र परिचारक श्रेणी-दो कोरबा पश्चिम, श्री राजकुमार वर्मा कार्यपालन अभियंता मड़वा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी के श्री पिन्टू कुमार भारती सहायक यंत्री उरला, श्री हिमांशु नामदेव कनिष्ठ अभियंता बिलासपुर को भी राज्य स्तर पर मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय स्तर पर उत्पादन कंपनी के श्री सुभाष कुमार यादव कार्यपालन अभियंता, श्री विनोद कुमार मोहंती कार्यपालन अभियंता तथा ट्रांसमिशन कंपनी के श्री टेनीशन कुमार कुम्भज कार्यपालन अभियंता, श्री सी. आर. रामचन्द्रन प्रशासनिक अधिकारी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के श्री मानसिंह चौहान सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), श्रीमती अनुप्रिया रेशम शिववंशी सहायक प्रबंधक (मा.सं), श्री ओमकार चंद्राकर सहायक अभियंता (आईटी), श्री पंकज चौधरी अधीक्षण अभियंता को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031