महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं. पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. अअजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया. इससे पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया. बेटे पार्थ ने अजित पवार के शव को मुखाग्नि दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31