हिंदू मान्यता के अनुसार सोते समय दिखने वाले इन सपनों में आदमी के भविष्य में घटने वाली घटनाओं को लेकर कोई न कोई संकेत जरूर छिपा होता है. आइए जानते हैं कि आखिर किन सपनों के दिखने पर भविष्य में पैसों की बारिश होने या फिर कहें आदमी के मालामाल होने का संकेत मिलता है. 

1. हिंदू मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति रात को सोते समय किसी मंदिर का लहराता हुआ ध्वज या फिर आसमान में सूर्य देव या फिर पूर्णिमा के चांद को देखता है, ऐसे व्यक्ति को आने वाले समय में अचानक से धन लाभ होने की संभावना बनती है. 

2. सपने में यदि काले बादलों के बीच से चमकता हुआ सूर्य निकलता हुआ दिखाई दे समझ लेना चाहिए कि अब आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होने वाली है और आपको तमाम स्रोतों से धन का लाभ होगा. 

3. यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी तालाब या फिर गुलदस्ते आदि में कमल का फूल देखता है तो यह उसके अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है क्योंकि कमल को हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे स्वप्न से व्यक्ति के शीघ्र ही धनवान होने का संकेत मिलता है.

4. अगर आपको सपने में हंस या फिर सारस दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में शुभता आने वाली है. सपने में हंस के दिखने को गुडलक माना जाता है जो भविष्य में सुख और समृद्धि आने का संकेत देता है. इसी प्रकार सपने में मोर का दिखना भी धन आगमन का संकेत होता है. 

5. सपने में सिर्फ पक्षी ही नहीं जानवरों के दिखने से भी आदमी के अचानक से मालामाल होने के संकेत मिलते हैं. मान्यता है कि यदि किसी को सपने में भगवान श्री गणेश जी का प्रतीक माने जाने वाले गजराज दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि उसकी सोई किस्मत जागने वाली है और उसे जल्द ही धन लाभ होगा. इसी प्रकार बैल और शेर के दिखने को भी धन लाभ होने का संकेत माना जाता है. 

6. हिंदू धर्म में जिस गाय में 33 कोटि देवी-देवता का वास माना जाता है, उसे सपने में देखना अत्यंत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि गाय को बछड़े के साथ या फिर उसे दूध देते हुए देखना भविष्य में धन लाभ होने का संकेत होता है. 

7. सपने में पानी से भरा कलश या फिर कहें घड़ा दिखने को अत्यंत ही शुभ माना गया है. यह भविष्य में धन प्राप्ति का संकेत होता है. इसी प्रकार नदी, समुद्र का दिखना या फिर नदी में खुद को तैरते हुए देखना भी भविष्य में धन लाभ होने का संकेत माना जाता है. 

8. सनातन परंपरा में हल्दी को बेहद शुभ माना गया है. ऐसे में यदि आप सपने में खुद को हल्दी लगा हुआ पाते हैं तो समझ लीजिए कि जल्द ही आपको कहीं से धन लाभ होने वाला है. 

9. रात को सोते समय सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना जीवन में तरक्की और धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि सपने में मधुमक्खी के दिखने पर भविष्य में आदमी को अचानक से बहुत ज्यादा धन लाभ होता है. 

10. अगर आपको सपने में धन की देवी लक्ष्मी का किसी भी रूप में मूर्ति, चित्र या साक्षात दर्शन होता है तो निश्चित मानिए कि आप पर जल्द ही उनकी कृपा बरसने वाली है. सपने में माता लक्ष्मी का दिखना भविष्य में बड़े धनलाभ होने का संकेत माना गया है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930