अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं ने एक बार फिर वित्तीय बाजारों को झटका दिया है। जहां सोना-चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने क्रिप्टो मार्केट पर दबाव बढ़ा दिया है। ताजा गिरावट के बाद वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप घटकर करीब 2.41 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच बिटकॉइन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेड के संभावित नए चेयरमैन के रूप में केविन वॉर्श के नामांकन के बाद जोखिम भरे निवेशों में बिकवाली बढ़ी है। इसके चलते बिटकॉइन की कीमत करीब 7.87 फीसदी गिरकर 70,449.12 डॉलर पर पहुंच गई।

अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में रहीं। इथेरियम में पिछले 24 घंटे में 6.23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और कीमत घटकर 2,115.33 डॉलर रह गई। वहीं सोलाना 7.71 फीसदी टूटकर 90.63 डॉलर पर आ गई, जबकि डॉगकॉइन में 4.33 फीसदी की गिरावट के बाद कीमत 0.1024 डॉलर पर पहुंच गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031