रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के बैठक चितावर (कामता) में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजप्रधान भुनेश्वर वर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. खूबचन्द बघेल, स्वामी आत्मानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, चितावर दाई के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बैठक में कुल सात सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजप्रधान भुनेश्वर वर्मा ने कहा कि निधन पर पीतांबरी के बदले इच्छानुसार नगदी देकर परिवार की मदद करे। सभी सामाजिक बंधुओं को सामाजिक बैठक में अवश्य भाग लेना चाहिए। समाज के व्यक्तियों को फिजूल खर्ची से वंचित रहने की अपेक्षा किया। युवा अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा-युवा समाज की रीढ़ होती हैं युवा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण अंग है। युवाओं को समाज के लिए अपना सक्रिय योगदान प्रदान करना चाहिए। समाज को बेहतर बनाने के लिए सभी युवा साथी को सामाजिक बैठक में अवश्य आना जाना चाहिए। उप राजप्रधान तिलक बघेल एवं केंद्रीय कार्यकारिणी लाभेश चवरे ने ग्राम पंचायत संकरी में 13 दिसम्बर को अर्जुनी राज का 75 अधिवेशन में सभी स्वजातियों को शामिल होने के लिए आमन्त्रित किया। इस अवसर पर उप राजप्रधान तिलक बघेल, संरक्षक कृष्णा कुमार वर्मा, भरत वर्मा, कार्यलय सचिव किशोर वर्मा, राजमंत्री गोपाल वर्मा, महिला उपाध्यक्ष रमा चवरे, कोषाध्यक्ष किशोर वर्मा, सचिव अरुण वर्मा, ग्राम प्रमुख दुकल्हा राम वर्मा, क्षेत्र प्रधान मनहरण लाल नायक, शीतल वर्मा, पदुम लाल वर्मा, पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, रुद्र कुमार वर्मा पूर्व महामंत्री, चोवाराम वर्मा पूर्व राजप्रधान तिल्दा, कार्यकारिणी सदस्य सीमा वर्मा, बिश्राम वर्मा सलाहकार, संगठन मंत्री गंगा प्रसाद वर्मा, कृष्णा कुमार वर्मा, गणेश राम वर्मा सलाहकार, लेखराम वर्मा, पत्रवाहक परमानंद वर्मा, यशवंत वर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा ने दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031