अमलेश्वर (पाटन)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सहित समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहा रहे है। इसी कड़ी में आज ग्राम बठेना में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह  मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, अशोक साहू उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश में विकास की नयी मिसाल बना रहे है। गाँव गाँव में विकास की गंगा बह रही है। समूचे गांव में सीसी रोड सामुदायिक भवन एवं विभिन्न विकास योजना का सौगात दी गई है। एक गाँव से दूसरे गांव की दूरी तय करने के लिए सरल सुगम रास्ते के लिए मुख्यमंत्री लगातार क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में विशेष ध्यान दिया। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत बठेना में मुख्यमंत्री सड़क योजना द्वारा इसका भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवंशी तरुण बिजौर विधायक प्रतिनिधि,सुरेश निषाद जनपद सदस्य पाटन, साधना वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत बठेना, बलकरण वर्मा उपसरपंच बठेना परदेशी ठाकुर मोहन चंद्रवंशी लोकेन्द्र सुरेश साहू टेकराम वर्मा दुष्यंत वर्मा कल्याणी साहू सीता निषाद नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, निशांत त्रिपाठी, गौतम कौशिक और समस्त ग्रामवासी बठेना के ग्रामवासी द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031