हर साल वैलेंटाइन वीक की शुरूआत रोज़ डे से होती है. रोज डे प्रेमियों के लिए बहुत महत्व रखता है. कपल्स पूरे साल वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं. हर साल फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार, रिश्तों और भावनाओं के नाम होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. प्यार का इजहार करने के लिए इस वीक को बेहद खास माना जाता है. खासकर रोज डे को. हर साल 7 फरवरी के दिन रोज डे मनाया जाता है. अगर आप भी इस बार अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं, तो सिर्फ गुलाब नहीं इन प्यार भरे शब्दों से अपने दिल बात कहें. 

रोज़ डे का असली मतलब क्या है?

रोज डे का असली मतलब सिर्फ गुलाब देना नहीं, बल्कि प्यार, दोस्ती, प्रशंसा और भावनाओं को शब्दों के बजाय फूलों के जरिए व्यक्त करना है. गुलाब लोगों के बीच दोस्ती, प्यार, प्रशंसा, कृतज्ञता या यहां तक ​​कि दबे हुए प्यार को व्यक्त करने का एक आम तरीका है. कभी-कभी एक गुलाब लंबे संदेश से भी ज़्यादा असरदार होता है. गुलाब सच्ची भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है, चाहे वह आपके प्रियजन के लिए हो, किसी करीबी दोस्त के लिए हो या खुद के लिए. 

गुलाब के हर रंग का असली अर्थ-

  1. लाल: गहरा प्यार और रोमांस
  2. गुलाबी: मीठी प्रशंसा और स्नेह
  3. पीला: दोस्ती और खुशी
  4. सफेद: शांति, पवित्रता और नई शुरुआत
  5. नारंगी: जुनून और उत्साह
  6. बैंगनी: पहली नज़र का प्यार या मोह

आप मिलते नहीं रोज रोज
आपकी याद आती है हर रोज
हमने भेजा है रेड रोज
जो आपको हमारी याद दिलाएगा हर रोज
हैप्पी रोज डे ….

थोड़ा सा समय दें

महंगे गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है आपका समय। साथ में कॉफी पीना, वॉक पर जाना या पुरानी यादें शेयर करना यही पल रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। इससे आपके पार्टनर को भी लगेगा कि वह आपके लिए जरूरी है और खास महत्व रखता है।

सरप्राइज से बनाएं दिन यादगार

अगर आप आमने-सामने नहीं मिल सकते, तो वीडियो कॉल, वॉयस मैसेज या ऑनलाइन फूल भेजकर भी सरप्राइज दिया जा सकता है। छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा असर करती हैं।

इस Rose Day 2026 पर गुलाब के साथ अपने प्यार की खुशबू भी रिश्ते में भर दें, ताकि यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाए। इसके लिए आप बताई गई इन टिप्स की मदद से अपने पार्टनर को खास महसूस करवा सकते हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930