पिथौरा। सरकड़ा सोसायटी अंतर्गत आज ग्राम पटपरपाली में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा व किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा एवं ग्राम पंचायत अमलीडीह के सरपंच प्रतिनिधि नरसिंग ठाकुर व भिथीडीही के सरपंच शैलेंद्र डड़सेना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवनारायण तिवारी सेक्टर प्रभारी के द्वारा श्रीफल फोड़कर पूजा अर्चना कर किया गया। उक्त अवसर पर शीतला समाज पिथोरा के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, नीलाम्बर पटेल, लालाराम डड़सेना, अशोक चौधरी, मुक्तिराम डड़सेना, नारायण यादव, शिवलाल चौधरी, होरीलाल पटेल, फागुलाल पटेल, गजानन्द साहू, आदिवासी नेता नेगी सहित किसान व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।
Previous Articleविशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने अभिनव पहल
Next Article आयोग की पहल पर 4 माह की बच्ची को मिलेगी माँ की गोद
Related Posts
Add A Comment


















