बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर से श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा पहले भी यह मांग रखी गई थी कि आसपास के अनेक गांवों का केंद्र जोरा में नई राजधानी तक चलने वाली लोकल ट्रेन का ठहराव होना ही चाहिए। इस संदर्भ में भारतीय रेल के रायपुर और बिलासपुर जोन के सक्षम अधिकारियों के द्वारा जोरा में पैसेंजर हाल्ट की संभावना को लेकर उनके पत्राचार पर फोकस किया गया है। इस मांग को लेकर श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर के डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी (पूर्व अध्यक्ष) एवं श्री संतोष शर्मा (सचिव) के द्वारा संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई है। एक बार फिर जोर शोर से यही मांग जनता जनार्दन के हित में बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर से उनके प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम जो कि निकट भविष्य में सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन, साईं नगर जोरा के लोकार्पण के लिए होगा उसमें यह भी विज्ञप्ति श्री साईं दर्शन आवासीय समिति सौंपेगी कि न्यू मेमू लोकल ट्रेन का पैसेंजर हाल्ट जोरा में भी बनाया जाना चाहिए।















