राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस तथा शहर महिला कांग्रेस राजनांदगांव की अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी तथा रोशनी सिन्हा के संयुक्त तत्वाधान में गंगा पांडे तथा महिला तस्करी के विरोध में महिला कांग्रेस राजनांदगांव द्वारा जयस्तंभ चौक राजनांदगांव में प्रदर्शन किया गया। जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की प्रवक्ता हिमानी वासनिक ने बताया कि महिला तस्करी जैसे अमानवीय और निंदनीय कृत्य भारत की हर महिला के सम्मान को ठेस पहुंचता है। ऐसे कृत्यों को रोकने भारत के संविधान में जो समानता का अधिकार और महिलाओं को जो अधिकार दिया गया है, उन अधिकारों को सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर समाज का हर व्यक्ति उन अधिकारों के प्रति जागरूक रहे तथा हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि उन अधिकारों को समाज के हर वर्ग, विशेष कर महिला वर्ग तक बहुत सरल भाषा में पहुंचा कर, महिलाओं को उनके अधिकार से अवगत कराये। समाज में बेटियों को शिक्षा के साथ ऐसा परिवेश दिया जाना चाहिये कि वो हर पल सम्मानीय और सुरक्षित महसूस करें, तभी महिला तस्करी जैसे निंदनीय कृत्यों को रोका जा सकता है। जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता श्रुति शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस मामले को स्वयं निगरानी मे रखा है। डा. किरणमयी नायक ने पुलिस को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द से अपराधियों को गिरफ्तार कर उन पर कानूनी कारवाही की जाए। वर्तमान में कांग्रेस सरकार शहरी अर्थव्यवस्था के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। समाज के हर व्यक्ति को सहकारी समिति तथा महिला समूह के माध्यम से काम के अवसर प्रदान कराए जा रहे है, जिस से की महिला तस्करी तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को रोका जा सकता है। प्रदर्शन में जिला एवं शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जमुना साहू, वीणा सिन्हा, संध्या साहू, शुभनी वर्मा, निखत परवीन, प्रज्ञा गुप्ता, अंशूका बहेकर, रश्मि चौधरी, रेखा जंघेल, प्रिया खत्री, रीना पटेल, कुंती साहू, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे एवं अन्य महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महिला काँग्रेस की प्रवक्ता हिमानी वासनिक एवं श्रुति शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031