What's Hot

15.2.2026 को “शिवपुरी मल्टी स्पेश्यलिटी हास्पिटल भाटापारा ” में आयोजित “बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट,बी. पी.,शुगर एवं जनरल हेल्थ चैकअप किया गया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया एवं उन्हें दवाई का वितरण किया गया।इस अवसर पर125 लोगों के हड्डी की जांच की गई जिसमें लगभग 77% लोगों में कैल्शियम व विटामिन डी की कमी से होने वाले आस्टयोपीनिया व 15%लोगों में आस्टियोपोरोसिस देखा गया।

इन्हें डा. शिल्प वर्मा एवं डा. रितु शिल्प वर्मा ने हड्डी को मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों,जैसे मुनगा ,मूली,पालक, मेथी, टमाटर,रागी के लड्डू ,सूखे मेवे,मखाना,खजूर ,अंगूर,अंडा,दूध आदि के प्रदर्शनी व पोस्टर के द्वारा उपस्थित लोगों को कैल्शियम,मैग्निशियम,पोटेशियम ,विटामिन डी 3,बोरान आदि न्यूट्रीएंट्स को अपने दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी।

शिविरार्थियों को ओ आर एस का जल का वितरण भी किया गया। इस महत्वपूर्ण जनहित में लाभार्थ शिविर में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाले लोगों को एवं अपने सभी स्टाफ मेम्बर्स को चिकित्सक दंपत्ति ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728