Modi-Macron meeting: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिनों के भारत यात्रा पर आए हैं। बीती रात मैक्रों मुंबई पहुंचे। इसके बाद आज लोकभवन में उन्होंने पीएम मोदी के साथ खास मुलाकात की। दोनों के मध्य इस मुलाकात को भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते रक्षा और तकनीकी संबंधों के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि 2017 में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी चौथी भारत यात्रा है।

उनकी यात्रा का मुख्य एजेंडा ये है-

एजेंडे में क्या है खास?

1. AI पर महामंथन: मैक्रों की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की मेजबानी में हो रहे ‘AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेना है। दोनों देश एआई (AI) के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करने पर चर्चा करेंगे।

2. राफेल मरीन डील की आहट: रक्षा क्षेत्र में भारत और फ्रांस की साझेदारी और गहरी होने वाली है। पिछले हफ्ते ही भारत ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए एक बड़े ऑर्डर की मंशा जाहिर की थी। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान अरबों डॉलर के राफेल मरीन (Rafale-M) सौदे पर महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।

3. सामरिक और क्षेत्रीय मुद्दे: दोनों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Region) में सुरक्षा सहयोग, यूरोपीय संघ (EU) के साथ हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते और वैश्विक शांति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930