नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों को लेकर चिंता जताई है। उच्च न्यायपालिका में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यकों के कम प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने इस सिलसिले में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा और कहा कि न्यायिक नियुक्तियों के लिए हाल में की गई सिफारिशों में योग्यता और समावेशिता की ‘पूरी तरह अनदेखी’ की गई है।

राष्ट्रपति को लिखा पत्र, बोले इसके लिए मजबूर होना पड़ा

जस्टिस गवई ने तीन पन्नों के पत्र में आरोप लगाया कि ‘समाज के एक खास वर्ग’ के उम्मीदवारों को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इस पत्र की प्रतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भेजी गई हैं।

मुझे अपनी असहमति और निराशा जाहिर करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जस्टिस बीआर गवई, पूर्व CJI

‘जिनकी हिस्सेदारी 5% से कम, उनकी हिस्सेदारी 40 फीसदी’

  • जस्टिस गवई ने किसी समुदाय का नाम लिए बिना कहा कि देश की आबादी में पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी वाले एक समुदाय का सुप्रीम कोर्ट में 40 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व रहा है।
  • पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए 715 जजों में से केवल 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 अन्य पिछड़ा वर्ग और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से थे।
  • पूर्व चीफ जस्टिस ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि संवैधानिक अदालतों के मोटे तौर पर हर चार में से तीन न्यायाधीश सामान्य वर्ग से थे।

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में पूर्व सीजेआई ने अपील की है ….

कॉलेजियम की सिफारिशें राष्ट्रपति के लिए निर्णायक होती हैं, लेकिन कॉलेजियम को जवाबदेह बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। राष्ट्रपति से अनुरोध है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और संवैधानिक कर्तव्य के तहत न्यायपालिका में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। –जस्टिस बीआर गवई, पूर्व CJI,

बता दें कि भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई 23 नवंबर, 2025 को पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने प्रधान न्यायाधीश का पद संभाला।

पूर्व सीजेआई गवई ने क्या क्या लगाए हैं आरोप

तीन पन्नों के इस कड़े शब्दों वाले पत्र में, पूर्व मुख्य न्यायाधीश गवई ने आरोप लगाया है कि:

  1. भारत की कुल आबादी में 5% से भी कम हिस्सेदारी रखने वाले एक समुदाय का सुप्रीम कोर्ट में 40% से अधिक प्रतिनिधित्व है।
  2. जिन जजों का पहले दंडात्मक कारणों से तबादला किया गया था, उन्हें अब प्रमुख हाई कोर्ट्स में मुख्य न्यायाधीश बनाकर पुरस्कृत किया जा रहा है।
  3. एक योग्य और मेहनती मुख्य न्यायाधीश का तबादला एक छोटे हाई कोर्ट में कर दिया गया है, ताकि किसी दूसरे जज को वहां जगह दी जा सके।
  4. हालिया सिफारिशों में हाशिए पर मौजूद समुदायों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और यहां तक ​​कि अन्य अगड़े समुदायों के लोगों को भी नजरअंदाज किया गया है।
  5. गवई का कहना है कि कॉलेजियम की सिफारिशों को प्राथमिकता मिलने का मतलब यह नहीं है कि कॉलेजियम जवाबदेही से मुक्त हो जाए, या राष्ट्रपति अपने संवैधानिक कर्तव्यों से बरी हो जाएं।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30