Chandra Grahan 2026: सूर्यग्रहण के बाद अब साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर से शाम तक रहेगा, फिर रात को होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद 4 मार्च को होली खेली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य होगा।

कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन मार्च को भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए भारत में इसका सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा।

सूतक काल में क्या न करें

बता दें कि सूतक काल में पूजा-अर्चना, मूर्तियों को छूना, नए कामों की शुरुआत करना और किसी भी प्रकार का शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूतक काल में भोजन पकाना या ग्रहण करना, यात्रा करना और संवेदनशील लोगों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

भारत में यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। भारत में यह बंगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मोजरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में देखा जाएगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी ग्रहण दिखाई देगा। वहीं, दिल्ली उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में यह चंद्र ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा।

भारत के अलावा चंद्र ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक और ईरान समेत पूरे एशिया में दिखेगा। साथ ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तर और दक्षिण अमरीका और रूस जैसे देशों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अनुकूल नहीं माना जा रहा है। इस दौरान भागदौड़ बढ़ सकती है और खर्चे पहले से अधिक हो सकते हैं।

कर्क राशि- इस राशि वालों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आय के साधन कमजोर हो सकते हैं और खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा व्यापार में घाटे और अनावश्यक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

सिंह राशि- यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है इसलिए इसका असर इस राशि पर अधिक होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां, चोट या दुर्घटना का डर और आर्थिक दबाव बन सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद की भी संभावना है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और करियर में संघर्ष की स्थिति बन सकती है। उधार और कर्ज से बचना होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बनते कार्य अटक सकते हैं। पारिवारिक तनाव बढ़ेगा और संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

(अस्वीकरण;यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031