बिश्नाह: Bishnah क्षेत्र के रत्नाल रिंग रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद Bishnah Police Station की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पास से एक पल्टीना (Paltina) मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे मामले की जांच को लेकर कई संभावनाएं सामने आ रही हैं।














