बिजनेस डेस्कः 23 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय संकेतों के साथ घरेलू बाजार खुलते ही कीमती धातुओं में उछाल दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,59,585 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी 2,64,600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई। इस बीच अब वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण और आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन कीमती मेटल्स पर बड़ा बयान दिया है।

सोने की तेजी पर वित्त मंत्री का बयान

वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण ने कहा कि भारत में सोना पारंपरिक रूप से पसंदीदा निवेश साधन रहा है। त्योहारी और शादी के सीजन में इसकी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सोने की बढ़ती कीमतें चिंता के स्तर तक नहीं पहुंची हैं और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

वित्त मंत्री के अनुसार, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने भंडार मजबूत करने के लिए सोना और चांदी खरीद रहे हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों को मजबूती मिल रही है। वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है।

RBI गवर्नर की क्या है राय?

Reserve Bank of India के गवर्नर Sanjay Malhotra ने कहा कि सोने के आयात और कीमतों पर केंद्रीय बैंक की करीबी नजर है। अप्रैल से दिसंबर के बीच मूल्य के आधार पर आयात में कोई असामान्य वृद्धि नहीं देखी गई। उन्होंने बताया कि कीमतों में तेजी मुख्य रूप से आयात की मात्रा में कमी की वजह से है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31