क्या आपका बैंक अकाउंट एक झटके में खाली हो सकता है? डिजिटल पेमेंट के दौर में ऑनलाइन ठगी के तरीके जितने तेज हुए हैं, उतनी ही तेजी से आपकी मेहनत की कमाई खतरे में भी पड़ी है. अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए नए नियमों का मसौदा पेश किया है, जो आपके पैसे को सीधा सुरक्षा कवच दे सकता है.

ताजा प्रस्ताव के मुताबिक, बैंक ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को पक्का करने के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति चुनने का ऑप्शन मिलेगा. जब भी कोई ट्रांसफर तय सीमा से ज्यादा का होगा, तो उस भरोसेमंद व्यक्ति को एक घंटे के अंदर अपनी मंजूरी देनी होगी. समय पर मंजूरी न मिलने पर वह पेमेंट अपने आप रद हो जाएगा. इससे अचानक होने वाले बड़े फ्रॉड पर तुरंत ब्रेक लग सकेगा.

पुराने कूलिंग पीरियड का क्या हुआ?

पहले अप्रैल के चर्चा पत्र में एक ऐसा प्रस्ताव आया था, जिसमें हर बड़ी रकम वाले डिजिटल लेनदेन पर एक घंटे का ‘कूलिंग पीरियड’ अनिवार्य करने की बात थी. नए ड्राफ्ट दिशानिर्देशों में उस अनिवार्य नियम को हटा दिया गया है. इसके अलावा, पहले भरोसेमंद व्यक्ति की यह सुविधा केवल 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटिजन्स के लिए रखी गई थी, लेकिन अब इसे सभी बैंक ग्राहकों के लिए अपनी मर्जी (स्वैच्छिक) से चुनने का प्रस्ताव दिया गया है.

किन पेमेंट्स पर यह नियम लागू नहीं होगा?

यह नई व्यवस्था हर तरह के लेनदेन पर काम नहीं करेगी. साफ तौर पर यह नियम UPI ट्रांसफर, मर्चेंट पेमेंट और रिकरिंग मैंडेट यानी नियमित पेमेंट पर लागू नहीं होगा.

खुद के पैसे पर कंट्रोल कैसे मिलेगा?

बैंकों को ग्राहकों के लिए एक ‘इमरजेंसी स्टॉप स्विच’ देने का भी प्रस्ताव है. अगर आपको लगे कि कुछ गड़बड़ हो रही है, तो इस स्विच के जरिए आप अपनी तरफ से होने वाले सभी पेमेंट को फौरन रोक सकेंगे. इसके साथ ही ग्राहक अपने हिसाब से ये चीजें भी तय कर पाएंगे:

  • हर पेमेंट या हर लाभार्थी के लिए लेनदेन की सीमा क्या हो.
  • दिन या रात के किस समय इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की सुविधा बंद रखी जाए.

आम लोगों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर भरोसेमंद व्यक्ति की व्यवस्था, स्टॉप स्विच और चैनल कंट्रोल से जुड़े ये नियम 1 जुलाई, 2027 से लागू किए जाएंगे.

बैंक की लापरवाही कब मानी जाएगी?

अगर बैंक की लापरवाही की वजह से ग्राहक को पैसे का नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी बैंक की होगी. RBI ने बताया है कि किन हालात में इसे बैंक की लापरवाही माना जाएगा:

  • कई स्तरों पर ऑथेंटिकेशन (पहचान की पुष्टि) न देना.
  • ट्रांजेक्शन अलर्ट न भेजना.
  • बैंक के अंदरूनी सुरक्षा सिस्टम में सेंध लगना.
  • बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत होना.
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30