March Vrat Tyohar 2026: 2026 में मार्च बहुत खास महीना होगा, क्योंकि इस महीने में होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, राम नवमी, कामदा और पापमोचिनी एकादशी, गुड़ी पड़वा आदि कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाए जाएंगे.

खास बात ये है कि मार्च में होली वाले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है, ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. मार्च का महीना धार्मिक नजरिए के अलावा प्रकृति में हो रहे बदलाव के लिए भी खास होता है. इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेज होता है.जो  आध्यात्मिक उन्नति का संदेश देता है. देखें मार्च 2026 के व्रत त्योहार की लिस्ट.

मार्च 2026 व्रत-त्योहार (March 2026 Festival Calendar)

01 मार्च 2026रवि प्रदोष व्रत
02 मार्च 2026होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा
03 मार्च 2026चंद्र ग्रहण
04 मार्च 2026रंगवाली होली, चैत्र माह की शुरुआत 
05 मार्च 2026होली भाई दूज
06 मार्च 2026भालचन्द्र संकष्टी
08 मार्च 2026रंग पंचमी
10 मार्च 2026शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च 2026पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति, खरमास शुरू
16 मार्च 2026सोम प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण, राज पंचक शुरू
17 मार्च 2026चैत्र मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026चैत्र अमावस्या
19 मार्च 2026चैत्र नवरात्रि शुरू,  गुड़ी पड़वा, हिंदू नववर्ष, युगादी
20 मार्च 2026झूलेलाल जयंती 
21 मार्च 2026मत्स्य जयंती, गणगौर पूजा
22 मार्च 2026वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026लक्ष्मी पञ्चमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी
26 मार्च 2026राम नवमी, चैत्र नवरात्रि समाप्त 
29 मार्च 2026कामदा एकादशी
30 मार्च 2026कामदा एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत

3 मार्च को चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण का समय- दोपहर 3:20 से शाम 6:47 मिनट तक
चन्द्रोदय- शाम 06:26 मिनट पर (दिल्ली समय)
सूतक काल का आरंभ और समापन- सुबह 6.20 और शाम 06:47 मिनट पर

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को घटस्थापना मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ समय सुबह लगभह 6.52 से लेकर 7.43 बजे के बीच है. वहीं दूसरा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.5 से लेकर 12.53 मिनट के बीच है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930