What's Hot

जालंधर शहर के संतोखपुरा इलाके में देर रात डॉक्टर यशपाल के घर हुई फायरिंग मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह उस समय अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। बेटी पढ़ाई कर रही थी, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी। पहले परिवार को लगा कि पटाखे चल रहे हैं, लेकिन बाद में सीसीटीवी देखने पर फायरिंग का पता चला।

डॉक्टर का कहना है कि दो दिन पहले नई कार खरीदी थी। फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक ने पहले कार के पीछे वाले शीशे पर 3 गोलियां चलाईं, फिर घर की ओर भी फायर किया। बताया जा रहा है कि करीब 10 राउंड फायर किए गए। दो युवक साफ नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा दूर खड़ा बताया जा रहा है।  डॉक्टर ने कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है और उन्हें किसी तरह की फिरौती की कॉल भी नहीं आई।  वहीं मौके पर पहुंचे मनप्रीत सिंह ढिल्लों (DCP) ने बताया कि फिलहाल किसी रंजिश या फिरौती का मामला सामने नहीं आया है। कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930