सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई और इसकी गहराई जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी।हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी, इसलिए कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। दिल्ली और आसपास के कई लोगों ने हल्के कंपन का अनुभव किया, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रही।

क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप धरती के अंदर होने वाली प्राकृतिक प्रक्रियाओं का परिणाम होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की सतह कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से खिसकती रहती हैं। कभी-कभी इन प्लेटों के बीच टकराव, दबाव या घर्षण पैदा हो जाता है। जब यह दबाव अचानक टूटकर बाहर निकलता है तो धरती की सतह हिलने लगती है और इसी घटना को भूकंप कहा जाता है। भूकंप के कारण कई बार बड़े पैमाने पर नुकसान भी होता है। तेज भूकंप आने पर इमारतें गिर सकती हैं, सड़कें और पुल टूट सकते हैं और कई बार जान-माल का भारी नुकसान हो जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930