टेक कंपनी सैमसंग ने ऐलान किया है कि उसका नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन 17 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. फोन दो कलर ऑप्शन- वाइब वॉयलेट और ब्लिट्ज ब्लू में उपलब्ध होगा. सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G के संभावित फीचर्स- सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें एडैप्टिव ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन की ब्राइटनेस आसपास की रोशनी के हि अपने आप एडजस्ट हो जाती है. डिजाइन की बात करें तो यह फोन 8.2mm पतला होगा और इसमें GFRP बैक पैनल दिया जाएगा. साथ ही इसमें IP54 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.

दमदार प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट से लैस होगा. इसमें दो कॉर्टेक्स-A76 परफॉर्मेंस कोर (2.4GHz) और छह कॉर्टेक्स -A55 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) मिलेंगे. ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जो मल्टीमीडिया और कैजुअल गेमिंग को सपोर्ट करेगा. फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलेगा. कंपनी का दावा है कि इसमें 6 जनरेशन एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. सिक्योरिटी के लिए इसमें सैमसंग Knox Vault दिया गया है, जिसे EAL5+ सर्टिफिकेशन प्राप्त है.

AI फीचर्स और कैमरा

फोन में नाउ बार,लाइव लोकेशन और लार्ज फोल्डर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके साथ ही इसमें गूगल जेमीनी AI सपोर्ट और सर्किल टू सर्च फीचर भी दिया जाएगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

6000mAh की बड़ी बैटरी

पावर के लिए सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार ये बैटरी वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान लंबा बैकअप दे सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031