JNU Famous UG Courses: इस वक्त तकरीबन हर स्टेट बोर्ड के एग्जाम हो चुके हैं और सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम भी हो चुके हैं. इसके बाद अब छात्र UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए बेस्ट कॉलेज और उन में बेस्ट UG कोर्सेज के बारे में खोज रहे हैं. इसी के चलते हम जेएनयू के उन UG कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एडमिशन लेने के लिए छात्र काफी ज्यादा आवेदन करते हैं.

जेएनयू का BA Hons. फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय अंडरग्रैजुएट कोर्स माना जाता है. इस कोर्स में जापानी, चीनी, कोरियन, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनिश, अरबी, फारसी और पश्तो भाषाएं सिखाई और पढ़ाई जाती हैं. वहीं इन सभी भाषाओं के कोर्स की अवधि 3 साल की होती है.

जेएनयू का B.Sc – M.Sc इंटीग्रेटेड आयुर्वेदिक बायोलॉजी कोर्स भी जेएनयू का सबसे प्रसिद्ध कोर्स माना जाता है. जिसके लिए बच्चे काफी ज्यादा आवेदन करते हैं. इस कोर्स की अवधि 5 साल की रहती है. जिसमें मॉडर्न बायोलॉजी, आयुर्वेद एंड ट्रेडीशनल मेडिसिन, बायोटेक्नोलॉजी एंड हेल्थ साइंसेज पढ़ाते हैं.

जेएनयू का B.Tech कोर्स भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहता है देश भर के छात्र जेएनयू के इस कोर्स में एडमिशन लेने की हर साल कोशिश करते हैं. इस कोर्स की अवधि 4 साल की रहती है, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पढ़ाया जाता है.

जेएनयू के अंडरग्रैजुएट शॉर्ट-टर्म कोर्स में सबसे प्रसिद्ध कोर्स सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी है. इस कोर्स में संस्कृत, उर्दू, पाली, मंगोलियन, हिब्रू, योग दर्शन, भारतीय दर्शन, वैदिक संस्कृति और इंडोनेशियन भाषा पढ़ाई जाती है. इन सभी प्रति कोर्सेज की अवधि 1 साल की रहती है.

जेएनयू का BSc एनवायरमेंटल साइंसेज प्रोग्राम भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम माना जाता है. इस प्रोग्राम की अवधि 3 से 4 साल के मानी जाती है. जिसमें एनवायरमेंट की सस्टेनेबिलिटी और एनवायरनमेंट के ऊपर तरह-तरह की रिसर्च पढ़ाई जाती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930