रायपुर (मुकेश टिकरिहा)। छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, घुरवा और धरसा योजना पर दलाल भारी है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में दलालों द्वारा बेखौफ सरकार जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाने की जरुरत है। पंचायतों में पूर्व में रहे घुरवा नरवा और धरसा पर अवैध कब्जा हटाने में सरकार लाचार दिख रही है। मुख्यमंत्री की इस योजना को सफल बनाने के लिए सर्व प्रथम सरकारी कार्यवाही की जरुरी है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में न तो घुरवा का पता है और ना ही धरसा का। पटवारी और तहसीलदार यहां कभी झांकने तक नहीं आते। पंचायतों में घुरवा पाटकर दुकान बनाने की होड़ है। कई घुरवा में दुकानें किराये पर चली गई है। पंचायतों में पदस्थ सरपंचों द्वारा गांव में अवैध कब्जा होने पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यहां तक की कब्रिस्तान को भी दलाल नहीं छोड़ रहे है। कई पंचायतों में कब्रिस्तान पर कब्जा कर लिया गया है जिससे अब लोगों को दाह संस्कार करने में कठिनाई हो रही है। यही हाल ग्राम नारायणपुर की है जहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नारायणपुर में घुरवा और कब्रिस्तान पर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यहां तक कई घुरवों को बेचा भी जा रहा है। गांव के कब्रिस्तान और दैहान पर भी कब्जा हो रहा है। कुछ समय बाद यहां ग्रामीणों को दाह संस्कार करने में परेशानी हो सकती है और दैहान पर कब्जा होने से ग्रामीणों के कई आयोजन नहीं हो पा रहे है। सरपंच और पंच सब आंख मूंद कर बैठे है। छत्तीसगढ़ राज्य में यहां की कांग्रेस सरकार नरवा घुरवा और धरसा योजना को बचाने मुहिम चला रही है, लेकिन अभी भी योजना धरातल पर नहीं आई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए सर्वप्रथम पंचायतों में अवैध कब्जों पर कार्यवाही करना ग्रामीण जरूरी बता रहे है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031