रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के नक्सल पीडि़त क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यो के लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है, वहीं उन्होंने बस्तर से वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए कई नवीन प्रस्ताव प्रेषित करते हुए उन्हें भी केन्द्र सरकार से स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे आशा है केन्द्र सरकार के आवश्यक सहयोग से बस्तर के लोगों के जीवन स्तर में सुधार और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में उनके साथ पिछले महीने 16 तारीख को हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि-बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु कार्ययोजना कि जानकारी दी गई थी। आपसे हुई चर्चा अनुसार राज्य के पूर्व के लंबित प्रस्तावों एवं नवीन प्रस्तावों का विवरण दिया गया।
वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृहमंत्री को लिखी पत्र , लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति देने का अनुरोध, नये प्रस्ताव भी रखे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















