पति के अवैध संबंधों का जब पत्नी ने विरोध किया तो पति तैश में आ गया. पति ने मैं एक नहीं, 10 औरतों से संबंध रखूंगा कहते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया. यह मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का है. महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रिपल तलाक के तहत पति और उसके माता-पिता पर तलाक के नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिले के चिखली शहर में रहने वाले मोहसिन का विवाह शेगांव शहर की रहने वाली पीडि़ता के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था. पीडि़ता ने बताया कि पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध थे. कई बार समझाने के बाद भी उसने संबंध बनाए रखे. पीडि़ता ने जब यह बात अपने मायके वालों को बताई तो पति ने उसे 22 नवंबर को बहुत पीटा. पति ने पीडि़ता के घर आकर कहा कि मैं एक नहीं, दस औरतों से संबंध रखूंगा, मैं तुझे तलाक देता हूं और 3 बार तलाक, तलाक, तलाक…कहकर घर से चला गया. शेगांव पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति और उसके माता-पिता पर आईपीसी की धारा 498, 323 और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031