रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लेकिन नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर डीएलएड (D.El.Ed) अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा। खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद अभ्यर्थी पूरी रात अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।

तेज हवाओं और बारिश के कारण धरना स्थल पर लगा टेंट फट गया और अभ्यर्थियों के कई सामान उड़ गए। इस दौरान अभ्यर्थी भीग भी गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने धरना स्थल नहीं छोड़ा और वहां डटे रहे। बता दें कि वर्तमान में सैकड़ों अभ्यर्थी केवल एक अस्थायी शेड के सहारे धरना दे रहे हैं।

धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थी ने बताया कि वे पिछले करीब 85 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे आए तेज तूफान और बारिश के कारण उनका टेंट फट गया और पूरा सामान उड़ गया। इस आपदा में उन्हें लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण अब उनके पास कुछ नहीं बचा है और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो चुके हैं।

अभ्यर्थियों ने कहा है कि अगर आगे भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तो हम जल्द ही सड़क पर उतरेंगे। आज से ही हम अलग-अलग प्रकार के उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इसलिए हम मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से भी अपील करते हैं कि जल्द से जल्द हमें 2300 पदों पर नियुक्ति दी जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930