नई दिल्ली | Budget Session Live Updates: संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग को लेकर बयान दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में है. यह जरूरी है कि भारत की संसद से दुनिया में संकट के समाधान का संदेश जाए.

संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर बयान दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जंग से भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है. हमारे सभी मिशन प्रभावित भारतीयों की मदद करने में जुटे हैं. इससे पहले, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हेमा मालिनी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदूषण की समस्या सीमाओं से परे है. उनके सवाल पर सरकार की ओर से कीर्तिवर्धन सिंह ने जवाब दिया.

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदूषण की समस्या को कंट्रोल करने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड है, राज्यों में भी अलग-अलग नियामक संस्थाएं हैं. सरकार प्रदूषण कंट्रोल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट, कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि शुरुआत से ही हमने इस संघर्ष को लेकर गहरी चिंता व्यक्त किया है. सभी से तनाव कम करने, संघर्ष खत्म करने का आग्रह किया है. एनर्जी इंफ्रा पर हमले का विरोध किया है. होर्मुज स्ट्रेट पर रुकावट अस्वीकार्य है. कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य हैं. भारत सुरक्षित आवाजाही के लिए डिप्लोमेसी के जरिये प्रयास किया है. बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है. हमारे हर प्रयास संघर्ष को समाप्त करने के लिए है.

कम हुई है डीजल पर निर्भरता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि किसानों को 22 लाख से अधिक सोलर पंप दिए गए हैं. इससे भी उनकी डीजल पर निर्भरता कम हुई है. सरकार किसानों की मदद करती रहेगी. गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है. आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी. पावर जेनरेशन से सप्लाई तक, सभी सिस्टम की मॉनिटरिंग की जा रही है. रिन्यूएबल एनर्जी से भी मदद मिली है. देश ने बड़े कदम उठाए हैं. आधा हिस्सा रिन्यूएबल सोर्स से आता है. बीते 11 वर्षों में देश ने अपनी सोलर पावर कैपेसिटी तीन गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट के पार पहुंचा दिया है. गोवर्धन योजना के तहत बॉयो गैस प्लांट भी काम करना शुरू कर चुके हैं. ये सारे प्रयास आज काम आ रहे हैं. सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी को भी प्रोत्साहित किया है. अगले पांच वर्षों में 1500 सौ नई पावर कैपेसिटी जोड़ी जाएगी.

जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें, हर पक्ष से कर रहे संवाद- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले 11 साल में अपनी क्रूड ऑयल इम्पोर्ट का डाइवर्सिफिकेशन किया है. पहले 27 देशों से एनर्जी इम्पोर्ट होता था, आज 41 देशों से इम्पोर्ट हो रहा है. हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी में भी वृद्धि हुई है. हमारे पास 53 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑयल का रिजर्व है. हमारा लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन का है. हमारा प्रयास है कि हर जरूरी सामान से जुड़े जहाज सुरक्षित भारत पहुंचें. हम हर पक्ष से संवाद कर रहे हैं. ऐसे प्रयासों के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं. पिछले 10-11 साल में इथेनॉल के उत्पादन और उसकी ब्लेंडिंग पर बहुत काम हुआ है. पेट्रोल में 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग हो रही है. इससे भी बचत हो रही है. हमने मेट्रो का नेटवर्क बढ़ाया है. हमने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर बहुत अधिक बल दिया. आज वैकल्पिक ईंधन पर जिस कदर काम हो रहा है, भारत का भविष्य और सुरक्षित होगा. एनर्जी आज इकोनॉमी की रीढ़ है. ग्लोबल एनर्जी जरूरतों को पूरा करने वाला वेस्ट एशिया है. दुनियाभर की अर्थव्यवस्था वर्तमान संकट से प्रभावित हो रही है. सरकार इसके शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म असर के लिए भी रणनीति के साथ काम कर रही है. हम हर स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं. जहां भी जरूरत है, सपोर्ट दिया जा रहा है. इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप बनाया है, जो हर रोज मिलता है. साझा प्रयासों से हम परिस्थितियों का बेहतर सामना कर पाएंगे. भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न है. खरीफ सीजन की ठीक से बुवाई हो सके. सरकार ने खाद्य की पर्याप्त व्यवस्था की है. हमने पहले भी किसानों पर संकटों का बोझ नहीं पड़ने दिया था. दुनिया के बाजार में यूरिया की एक बोरी तीन हजार रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन भारत के किसानों को वही बोरी तीन सौ रुपये से भी कम कीमत पर दी गई थी.

भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसकी वजह से भारत के सामने आई चुनौतियों पर अपनी बात रखने के लिए खड़ा हुआ है. एस जयशंकर और हरदीप पुरी ने जानकारी दी है. इस संकट को अब तीन हफ्ते से ज्यादा हो रहे हैं. पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है. इस युद्ध ने भारत के सामने भी अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद से भी यह संदेश दुनिया में जाना चाहिए कि संकट का जल्द समाधान हो. उन्होंने युद्ध के बीच स्वदेश लौटे भारतीयों की जानकारी सदन में दी और कहा कि भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारे मिशन प्रभावित देशों में लगातार भारतीयों की मदद कर रहे हैं. 

Parliament Budget Session: विपक्ष के साथ अमित शाह की मीटिंग

गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर बिल पर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की. सरकार इसे लेकर बिल लाने की तैयारी में है. इस बैठक में अभी कांग्रेस नहीं गई है. बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से पहले छोटे दलों को बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक अमित शाह की बैठक में शिवसेना (यूबीटी), एआईएमआईएम, एनसीपी (शरद पवार), बीजेडी, वाईएसआर सीपी के नेता पहुंचे थे.

Parliament Budget Session: लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. शून्यकाल की कार्यवाही के बाद चेयर से संध्या राय ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी. सदन की कार्यवाही अब दो बजे दोबारा शुरू होगी.

राज्यसभा में भोजनावकाश, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. वहीं, लोकसभा की कार्यवाही जारी है. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सदस्य अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं उठा रहे हैं.

Parliament Session: ‘कैश ट्रांसफर जैसा हो डेटा ट्रांसफर’, राघव चड्ढा की डिमांड

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेली डेटा लिमिट को सर्विस प्रोवाइडर की चालाकी बताया है. उन्होंने कहा है कि बचे डेटा के लिए उपभोक्ताओं को अगले रिचार्ज में डिस्काउंट मिलना चाहिए.

Budget Session Live: कॉर्पोरेट लॉज बिल जेपीसी को भेजा गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 लोकसभा में पेश कर दिया है. वित्त मंत्री ने यह बिल जेपीसी को भेजने का प्रस्ताव भी रखा और जेपीसी का गठन करने के लिए स्पीकर को अधिकृत किया. इस दौरान विपक्ष की ओर से मनीष तिवारी ने कुछ कहा. इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने तो कोई डिमांड ही नहीं की. मंत्री ने खुद ही कहा कि इसे कमेटी को भेज दिया जाए.

Lok Sabha Live: कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल लोकसभा में पेश

कॉर्पोरेट लॉज (अमेंडमेंट) बिल 20126 लोकसभा में पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बिल सदन में पेश किया. टीएमसी के सांसद प्रोफेसर सौगत रॉय, डीएमके सांसद टी सुमथि ने इस बिल का विरोध किया. लोकसभा सदस्यों की आपत्तियों के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि यह बिल दो साल तक व्यापक विचार-विमर्श, हर एक रेगुलेशन पर कंसल्टेशन के बाद लाया गया है. केवल एक क्राइटेरिया (नेट प्रॉफिट) में संशोधन की बात है. यह संशोधन भी छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है. 21 अपराध के डीक्रिमिनलाइजेशन की बात है.

Lok Sabha Live: हेमा मालिन ने पूछा प्रदूषण पर सवाल 

हेमा मालिनी ने प्रदूषण को लेकर प्रश्न पूछा. नदियों में पॉल्यूशन को लेकर हेमा मालिनी के सवाल पर कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. इसके लिए सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड है, राज्यों में भी इसके लिए नियामक संस्थाएं हैं. पॉल्यूशन बाउंड्री से परे होता है. एक नदी एक राज्य से निकलती है और कई राज्यों में जाती है. सरकार इन्हें लेकर जो भी जरूरी कदम हैं, उठा रहे हैं.

Budget Session Live: बंद हो वीआईपी कल्चर- जया बच्चन

जया बच्चन ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रोड ब्लॉक्स और ट्रैफिक डायवर्जन आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. हम दुनिया के कई देशों में जाते हैं. देखते हैं कि तमाम वीआईपी आते हैं और जाते हैं, लेकिन कहीं वीआईपी के लिए कोई ब्लॉक्स नहीं होते. सांसदों को भी रोक दिया जाता है कि वीआईपी मूवमेंट है. हम किसी वीआईपी के लिए खतरा नहीं हैं. कई बार मैं लेट हो जाती हूं, इसकी वजह से. आपके यहां फेयरवेल पार्टी में पहुंचने में मुझे एक घंटे लग गए, क्योंकि वीआईपी मूवमेंट थी. इससे हर कोई परेशान है. एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में रोक दी गई थी. यह कल्चर बंद होना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031