रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दूसरे दौरे से पहले भाजपा कोर ग्रुप ने तीन साल की योजनाओं और कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है। इसके अंतर्गत बूथ, मंडल, जिले और प्रदेश स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी की 5 सभाएं आयोजित की जाएंगी।

ये सभाएं कहां-कहां होंगी और तीन सालों में क्या-क्या कार्यक्रम किए जाएंगे, ये तय करने के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर की एक कमेटी बनाई गई है।

भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नवीन 22, 23 व 24 दिसंबर को फिर से छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कुछ जिलों में जाएंगे। वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। पहले दौरे में प्रभारी ने जो जिम्मेदारियां दी थीं, उसकी समीक्षा भी करेंगी।

इससे पहले शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, पूर्व सीएम डॉ. रमन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कोर ग्रुप ने यह तय किया है कि सभी सदस्य एक साल के भीतर 27 जिलों का दौरा करेंगे।

कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें रीचार्ज करेंगे। तीन सालों में महिलाएं, किसान, आदिवासी, युवा सहित सभी वर्गों के हितों को लेकर अलग-अलग आंदोलन किए जाएंगे। कांग्रेस की घोषणाओं से लेकर अलग-अलग फैसलों व फ्लैगशिप योजनाओं में खामियों को उजागर करेंगे। कोर ग्रुप में पूर्व संगठन महामंत्री व मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह को जन्मदिन की सभी ने शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31