रायपुर। धान खरीदी में घोटाले में रहने वाला परलकोट इलाका एक बार सूखती के नाम पर हेराफेरी करने के लिए चर्चा में आ गया है। पिछले सत्र में हुई खरीदी में पखांजूर लैम्प्स के 4 खरीदी केंद्र में 2264 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जिसमें 56 लाख रुपए की वसूली के लिए तत्कालीन लैम्प्स प्रबंधक को नोटिस जारी की गई है। रकम सात दिन के अंदर जमा करने की मोहलत दी गई है। रकम जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले सत्र 2019-20 में पखांजूर लैम्प्स में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर उसका परिदान किया गया था। इसमें पखांजूर लैम्प्स के खरीदी केंद्र पीवी 15, पखांजूर, पीवी 22 तथा ऐशेबेड़ा खरीदी केंद्र में कुल 73135 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। जिसमें उठाव के बाद 2263 धान शार्टेज पाया गया था। शार्टेज पाए धान की कीमत 5659875 रुपए है।
इसके अलावा प्रासंगिक व्यय, सुरक्षा व्यय, हमाली के आदि के नाम पर प्रति क्विंटल 12 हजार के मान से 2263.95 क्विंटल शार्टेज धान पर किया गया है।


















