What's Hot

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @joedelhi नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में 2016 की एक घटना का जिक्र है, जब अल्माटी के सायरन जलाशय में एक कुत्ता गिर गया था. जलाशय के किनारे चिकने होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा था.

लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला

कुत्ते को बचाने के लिए एक शख्स ने कोशिश की, लेकिन वह अकेले सफल नहीं हो पाया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मिलकर एक मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाई. सभी ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक लाइन बनाई और मिलकर कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान उस शख्स की भी जान बचाई गई. यह घटना इंसानियत और एकता की बेहतरीन मिसाल बन गई.

10 साल बाद बना स्मारक

इस घटना के करीब 10 साल बाद, मार्च 2026 में उसी जगह पर एक खास मूर्ति (स्मारक) बनाई गई. यह स्मारक न सिर्फ उस कुत्ते की जान बचाने की कहानी को याद दिलाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब लोग एकजुट होते हैं, तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को अब तक 59 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत! लेकिन वहां सीढ़ियां भी बनानी चाहिए. दूसरे ने कहा, यह इंसानियत की सबसे अच्छी मिसाल है. तीसरे ने लिखा, हमें ऐसे ही आर्ट की जरूरत है. वहीं, एक यूजर ने कहा, आज का सबसे बेहतरीन वीडियो!

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31