एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर को इंटरनेट पर दौलत का ज्यादा दिखावा करना मुसीबत साबित हो गया. महिला इंफ्लूएंसर अक्सर सोशल मीडिया पर सोने-चांदी के गहने और कैश का वीडियो डालती रहती थी. उसने इंस्टाग्राम पर भी कई सारे वीडियो शेयर कर रखे हैं, जिसमें सोने-चांदी की ज्वेलरी व 500-500 नोटों की काफी सारी गड्डियां नजर आ रही है. पर उसे शायद ये नहीं पता था कि इंटरनेट पर यह सब दिखाना एक दिन उसके लिए भारी पड़ जाएगा. महिला जैसे ही अपने पति के साथ घर से बाहर गई तो चोर पिछले दरवाजे से घर में घुस गए और सोने-चांदी, हीरे की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए. 

बेड पर नोट बरसाते डाले कई वीडियो

घटना तमिलनाडु में कन्याकुमारी के नागरकोइल में हुई है और महिला इंफ्लूएंसर का नाम मधुमिता है. जिसका Madhumitha Madhu के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट है और उस पर करीब 5 लाख फॉलोवर्स हैं. कन्याकुमारी की इंफ्लूएंसर Madhumitha Madhu अक्सर इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डियां बरसाती हुई नजर आती है. कभी वह अपनी बच्ची पर 500-500 नोट बरसाते वीडियो डालती है तो कभी घर में अपने बेड पर गहने और कैश फैलाए हुए नजर आती. 

करीब 1 करोड़ के गहने व कैश लेकर चोर फरार

पर एक दिन उसका दौलत का जलवा दिखाना भारी पड़ गया. महिला जैसे ही अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई तो चोर घर में घुस गए और ताला तोड़कर सोने-हीरे और कैश लेकर गायब हो गए. पुलिस के मुताबिक, इंफ्लूएंसर मधुमिता के घर से लगभग 120 सॉवरेन सोने और हीरे के गहने और 50,000 रुपये कैश चोरी हुए हैं. चोरी हुए कुल कैश व गहने की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है. 

एक रील में महिला बोली- सामान की सुरक्षा करनी है

पुलिस ने बताया कि जब वह पति के साथ वापस लौटी तो घर का लॉकर खुला मिला और कीमती सामान गायब था. खास बात है कि महिला ने एक रील में कहती हुई नजर आई कि उन्हें पता है कि कैसे अपनी कीमती चीजों की सुरक्षा करनी है. इस घटना के बाद अब वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची. फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को देखकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. चोरों को पकड़ने के लिए 5 विशेष टीमें बनाई गई हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930