यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों के कत्ल की एक रूह कंपा देने वाली कहानी उजागर हुई है. सुमेरपुर गांव के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी हत्या की मास्टरमाइंड उसकी प्रेमिका ही निकली. मुस्तका की प्रेमिका के अलावा दो बीवियां और 18 बच्चे थे.

लापता होने के तीन दिन बाद मिला शव

पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन 18 मार्च को अपने घर से निकले थे, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो कड़ियां सुमन गौतम नाम की महिला से जुड़ीं. 21 मार्च को पुलिस ने सुमन को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. रविवार को पुलिस ने मृतक का शव एक नहर के किनारे बोरे में बंद बरामद किया.

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की थी हत्या

जांच में यह बात सामने आई है कि मुस्तका और सुमन के बीच प्रेम संबंध थे. आरोपी महिला का आरोप है कि पूर्व प्रधान उस पर मिलने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था. इसी प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए सुमन ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर मुस्तका को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.

कैसे रची साजिश?

18 मार्च की रात सुमन ने मुस्तका को अपने मायके बुलाया. वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी. पहचान छिपाने और पकड़े जाने के डर से शव को बोरे में भरकर दूर नहर के पास फेंक दिया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. मृतक मुस्तका गुलशन की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, “कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आरोपी महिला तक पहुंचा गया. शुरुआती पूछताछ में महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या की बात स्वीकार की है.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031