नई दिल्ली. एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया. रविवार को वह अपने टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए तलसारी में थे. शूटिंग के दौरान पानी में उतरते वक्त वह डूब गए. वहां मौजूद टेक्नीशियंस ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और पानी से बाहर भी निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मौत की वजह डूबना बताई जा रही है. पुलिस ने फिलहाल अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना तलसारी में होने की वजह से अब ओडिशा पुलिस भी इस मामले की जांच कर सकती है.

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का जलवा बरकरार है, जहां शनिवार और रविवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई ने इसे 840 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतना ही नहीं, आदित्य धर की इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के हिंदी वर्जन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर इतिहास रच दिया है. रणवीर की इस मूवी पर दर्शक भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031