What's Hot

बेंगलुरु: शोक, दुख और रोने जैसी भावनाएं ज़्यादातर इंसानों से जुड़ी होती हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं हुईं जिसमें साबित हुआ है कि जानवर भी ऐसी भावनाओं और अनुभवों को महसूस कर सकते हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भावुक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने वाला हर शख्स भावुक हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर को एक महिला की मौत पर शोक मनाते हुए देखा जा सकता है। वह महिला की लाश से लिपटा है। लोगों कोशिशों के बाद भी वह वहां से हटने को राजी नहीं। बताया जाता है कि यह महिला बंदर को रोज खाना खिलाती थी, दोनों का एक-दूसरे से खूब लगाव था।

सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से 85 साल की वी पर्वतम्मा का निधन हो गया था। वह लंबे समय से बंदरों के एक झुंड को खाना खिलाने के लिए जानी जाती थीं। ये बंदर पास के अंजनेय मंदिर से भटककर गांव में आ जाते थे। जब लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पर्वतम्मा का पार्थिव शरीर घर पर रखा गया, तो उन्हीं बंदरों में से एक वहां आ पहुंचा। वह पूरी रात वहीं रुका रहा।

वीडियो में क्या

वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर महिला के पार्थिव शरीर के सिरहाने बैठा है। वह कंधे पर सिर रख देता है और काफी देर तक ऐसे ही सिर रखे रहता है। जब उसे लगता है कि महिला कोई रिएक्ट नहीं कर रही तो वह सिर उठाता है और उसके गालों के पास तो कभी गले से पास रख देता है। उसे लगता है कि महिला कुछ नहीं बोल रहीं तो वह उनके चेहरे पर सिर रखकर लेट जाता है। वह बार-बार महिला से लिपटता है और महिला के सीने पर सिर रखकर शांति से लेट जाता है। वीडियो में बंदर की भावनाएं उसके चेहरे से झलक रही हैं। वह बहुत दुखी नजर आ रहा है, उसकी आंखों में आंसू भरे हैं।

पूरी रात पार्थिव शरीर के पास बैठा रहा

पर्वतम्मा की उनकी बेटी प्रेमाम्मा ने बताया, ‘बंदर मेरी मां के शरीर के पास आ गया। उनके ऊपर चढ़ गया और उन्हें गले लगा लिया। ऐसा लग रहा था जैसे वह रो रहा हो।’ प्रेमाम्मा ने याद करते हुए बताया कि जब वहां भीड़ जमा हो गई, तब भी वह जानवर टस से मस नहीं हुआ। आधी रात के आस-पास किसी ने उसे एक केला दिया। उसने उसे खाया और फिर वापस आकर मेरी मां के पास बैठ गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930