रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में कार्यक्रम से लौटते समय एक कार दुर्घटना में भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर घायल हो गए हैं।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हादसे के समय कार में राज्यसभा सांसद के बेटे और एक सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ यात्रा कर रहे थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर उस समय हुई, जब 59 वर्षीय सांसद वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रही थीं।

सांसद के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर

अधिकारी के अनुसार, इस टक्कर में भाजपा नेता लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर को चोटें आईं, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोगों को भी मामूली चोटें लगी हैं।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्मा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में शिफ्ट कर दिया गया।

रायपुर एम्स के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि सांसद लक्ष्मी वर्मा के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30