अहमदाबाद: 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने के बाद सरकार गुजरात के अहमदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटी है। कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी के बाद पहली बार बड़ी हलचल गुरुवार को सामने आई। आयोजन पूर्व तैयारियों के निरीक्षण एवं अध्ययन के लिए कॉमनवेल्थ स्पोर्ट टीम ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से मुलाकात की।कॉमनवेल्थ स्पोर्ट टीम के अध्यक्ष ने ग्लासगो में 23 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया।


खेल स्थलों को मुआयना करेगी टीम

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट टीम के अध्यक्ष और सीईओ ने भारत और गुजरात के साथ उत्साहपूर्ण सहयोग से शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को शानदार सफलता मिलने की अपेक्षा व्यक्त की। यह टीम गुजरात की यात्रा के दौरान टीम अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और एकतानगर में आयोजित होने वाले सीडब्ल्यूजी 2030 के खेल स्थलों का साइट विजिट करेगी। गुजरात में अहमदाबाद में 2030 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की अहमदाबाद सहित कई शहरों में जोरों शोरों से चल रही रही हैं। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे की अध्यक्षता में इस टीम के पांच सदस्य इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ 8 अप्रैल से 11 अप्रैल के दौरान गुजरात में ठहरेंगे।

कहां-कहां पर गेम्स होंगे आयोजित?

  • अहमदाबाद का वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स
  • अहमदाबाद नरेन्द्र मोदी स्टेडियम
  • ईकेए एरेना तथा वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम
  • एकता नगर-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

CWG मैप में कितने शहर हैं?

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए टाइम बाउंड, क्वालिटेटिव तथा इफेक्टिव प्लानिंग के मंत्र को साकार करते हुए शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए टीमवर्क से कार्य करते हुए इन खेलों का भव्य आयोजन करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। गुजरात के अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ खेलों का आगाज नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगा। सरकार नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास ही सरदार पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव बना रही है। इसमें और खेलों के स्टेडियम होंगे। इसके अलावा सरकार की कोशिश गांधीनगर, वडोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के स्थल एकतानगर में स्पर्धाएं आयोजित करने का है। गुजरात ने अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने की मेजबानी हासिल करने के बाद ओलंपिक 2036 के लिए भी दावेदारी की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031