‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक बेहद शानदार परफॉर्म किया है. और इसने अपना चौथा वीकेंड भी जबरदस्त कमाई के साथ पूरा कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है और ये ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है. जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 25 दिनों में कितनी कमाई कर डाली है और कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

‘धुरंधर 2’ ने चौथे वीकेंड पर दुनियाभर में कितनी की कमाई
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया चौथे हफ्ते में हुई कमाई को देखते हुए साफ हो गया है कि ये फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इन सबके बीच फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो

सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में 25वें दिन 4.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक 415.50 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन 1712.98 करोड़ हो गया है.

धुरंधर 2′ ने वर्ल्डवाइड बनाया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1712.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह फिल्म गल्फ देशों में रिलीज हुए बिना रिकॉर्ड तोड़ 25 दिनों में पहले फेज में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. यह उपलब्धि इसे एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाती है, खासकर हाल ही में रिलीज हुई अखिल भारतीय हिट फिल्मों जैसे ‘पुष्पा 2: द रूल’ और ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ की तुलना में. हालांकि उन फिल्मों ने शानदार कमाई की, लेकिन वे तेलुगु मूल की फिल्में थीं, जहां हिंदी डबिंग से कमाई का दूसरा जरिया मिला था. ‘धुरंधर 2’ के मामले में, हिंदी भाषी बाजार ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसने भारत में कुल 1068.92 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन में एक बड़ा हिस्सा दिया है.

धुरंधर 2’ का भारत में 25 दिनों का कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने 25वें दिन 10727 शो में 14.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1297.48 करोड़ और नेट कलेक्शन 1083.67 करोड़ हो गया है.

‘धुरंधर 2’ वर्सेस ‘धुरंधर’ का चौथे सप्ताह का कलेक्शन
हालांकि, ‘धुरंधर 2’ ‘धुरंधर’ द्वारा बनाए गए चौथे वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही. जहां सीक्वल ने लगभग 35.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ओरिजनल फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930