Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई। यह हादसा सुंदरनगर क्षेत्र में देर रात हुआ, जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था तरुण

पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत नगर परिषद के सलाह वार्ड स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण कुमार (पुत्र ईश्वर दास), निवासी गांव सठकन, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार सुंदरनगर में ब्लिंकिट के साथ डिलीवरी ब्वाय के रूप में कार्यरत था और हादसे के समय में वह अपना ऑर्डर देने ही जा रहा था। अचानक हुई इस घटना ने उसके परिवार और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930