मुंबई। ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, अपैरल ग्रुप ने तृप्ति डिमरी को विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया का पहली ब्रांड एंबेसडर बनाया है। विक्टोरिया सीक्रेट, जिसमें इसके प्रमुख ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट और पिंक शामिल हैं, ने भारत में अपना समर सिग्नेचर कैंपेन लांच किया है। ये ब्रांड्स आत्मविश्वास, खुशी और आकर्षण को बढ़ावा देने पर फोकस करते हैं। इस कैंपेन में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और नई ब्रांड एंबेसडर तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। समर सिग्नेचर कलेक्शन में आरामदायक और आसानी से पहनने वाली लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल हैं, जिनमें ब्रांड का सिग्नेचर स्ट्राइप डिज़ाइन देखने को मिलता है।

कलेक्शन की सादगी और ग्लैमर के साथ तृप्ति का सहज आत्मविश्वास इस कैंपेन को और भी खास बनाता है। इस कलेक्शन में सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो टी-शर्ट, वायरलेस ब्रा और सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो पैंटी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो रोज़मर्रा के आराम के लिए बनाए गए हैं। वहीं, स्लीपवेयर में सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन स्लिप और सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन लॉन्ग पायजामा सेट शामिल हैं, जो आराम के साथ हल्कापन और लक्जऱी एहसास देते हैं। इसके साथ ही समर सिग्नेचर के साथ कूल एयर कलेक्शन और कैंपेन भी लांच किया गया है, जिसमें तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी ने कहा कि विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुडक़र मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो हर महिला की अपनी पहचान को सेलिब्रेट करता है और उसे आत्मविश्वास के साथ खुद को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। सिग्नेचर कूलब्रा और समर सिग्नेचर कलेक्शन खास तौर पर आराम और सहजता पर आधारित हैं और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30