What's Hot

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नोसर घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 28 से 30 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह रही हादसे की वजह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस के नियंत्रण ब्रेक फेल होने से हुआ। मौजूदा जानकारी के अनुसार बस में तकनीकी खराबी के कारण ही यह दुर्घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, बस नोसर घाटी से गुजर रही थी तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी । बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को भी सूचना दी।

राहत और बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद घटनाल्थल पर अभी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। साथ ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर पुलिस यातायात को भी सुचारू करने में जुट गई है। पुलिस प्रशासन हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 4-5 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930