जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को सत्ता की लालची बताया और कहा कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस को सँभाल सकती हैं, जिस पर कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने तेज प्रताप यादव को पागल आदमी बताया और कहा कि उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता है. 

कांग्रेस नेता उदित राज ने तेज प्रताप यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “ये पार्टी का मामला है. लेकिन, ये आदमी (तेज प्रताप यादव) पागल है और अपरिपक्व है.. पहले अपना संभाले, ये आदमी जब देखो तब बड़बड़ाता रहता है. इस आदमी की बातों को कोई गंभीरता से लेता ही नहीं है. ये तो बिलकुल पागल टाइप का आदमी है.” 

राहुल गांधी को बताया सत्ता का लालची

दरअसल बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और जनशक्ति दल के नेता तेज प्रताप यादव से जब प्रियंका गांधी को इंडिया ब्लॉक का चेहरा बनाए जाने की अटकलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए जवाब हुए. 

तेज प्रताप यादव ने दावा कि अब राहुल गांधी को धीरे-धीरे कुर्सी का लालच समाता जा रहा है. वो खुद लालची होते जा रहे हैं. वो दूसरे राज्य के हैं और उनका बिहार की गद्दी पर बैठने का मन कर रहा है. उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वो बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हैं और दूसरे की बुलेट को कहीं भी फेंक दिया. इनका यही काम है. गाना बजवा रहे हैं डीजे पर, नचवा रहे थे सबको..नाचना गाना यही इनका शौक है.. अब ये हॉलीवुड में जाकर नाचें..

प्रियंका गांधी चला सकती है इंडिया गठबंधन

वहीं प्रियंका गांधी को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि “कांग्रेस को प्रियंका गांधी ही चला सकती हैं. बाकी कांग्रेस इनके (राहुल गांधी) बस का नहीं है. सब लोगों ने देख लिया है. महागठबंधन या बिहार में 25 पर सब लोग सिमटा गए. तेज प्रताप के इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है.  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930