महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. इसके साथ ही गुजरात स्थित उमरेठ विधानसभा सीट पर भी बाय इलेक्शन के लिए वोटिंग हो रही है. भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा की है.

1 बजे तक महाराष्ट्र स्थित बारामती में 31.91, राहुरी में 29.67 फीसदी और उमरेठ में 37.14 फीसदी मतदान हो चुका था.इससे पहले बारामती सीट पर 11 बजे तक 20.55 फीसदी, गुजरात की उमरेठ में 25.65% और राहुरी में 18.22 फीसदी मतदान हुआ. वहीं 9 बजे तक बारामती में  8.01% में फीसदी वोटिंग हुई. वहीं राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6.39% मतदान हुआ. इसके साथ गुजरात की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में 10 फीसदी मतदान हुआ.

बारामती, राहुरी और उमरेठ में कौन-कौन है उम्मीदवार!

बारामती सीट से महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और राहुरी विधानसभा सीट से अक्षय उम्मीदवार हैं. राहुरी सीट पर एनसीपी (शरद पवार) से गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी से संतोष चाळके उम्मीदवार हैं.

उमरेठ में बीजेपी से हर्षभाई गोविंद भाई परमार और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भृगुराजसिंह प्रतापसिंह चौहान कैंडिडेट हैं.

महाराष्ट्र में क्या हैं समीकरण?

उपचुनाव 28 जनवरी को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण कराया जा रहा है. इस सीट पर सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3.84 लाख है. 

राहुरी सीट पिछले वर्ष अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद रिक्त हुई थी. अक्षय उनके पुत्र हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पास 235 सीटें हैं जिनमें भाजपा की 132, शिवसेना की 57, एनसीपी की 41 और सहयोगी दलों की पांच सीटें हैं. वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के पास 50 सीटें हैं, जिनमें शिवसेना (उबाठा) के पास 20, कांग्रेस के पास 16, एनसीपी (शप) के पास 10 और अन्य की चार सीटें हैं. 

Show Quick Read

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930